प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण हैं। रंजन जी ने अपने अध्यापन का सफर झांसी से ही शुरू किया था। आप भारतीय ज्ञान परंपरा और काव्यशास्त्र के आधिकारिक विद्वान हैं और देश-विदेश के अनेक मंचों पर आपने भारतीय ज्ञान मीमांसा का प्रतिनिधित्व भी किया है।
रंजन जी को अकादमिक जगत में युवतम प्रोफेसर्स में होने का गौरव भी प्राप्त है। रंजन जी को अपनी अध्ययनशीलता के लिए छात्रजीवन में ही महामहिम राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जा चुका है।