प्रो. मुकेश पाण्डेय जी
प्रोफेसर (डॉ.) मुकेश पांडे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के कुलपति हैं। वे लगभग तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले शिक्षाविद्, शोधकर्ता और कुशल प्रशासक हैं। उन्होंने बी.ई. (ऑनर्स), एम.टेक. (ऑनर्स) तथा पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। कुलपति बनने से पूर्व वे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल में रेक्टर (प्रो-वाइस चांसलर), अनुसंधान एवं विकास निदेशक तथा डीन सहित अनेक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं।
उनके नेतृत्व में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा NAAC की A++ मान्यता और UGC Category-I जैसी महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। शिक्षा में गुणवत्ता, शोध, नवाचार और समाजोन्मुखी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक दूरदर्शी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करती है।