श्रेी सईदा अंसारी जोी
सईद अंसारी भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय एंकर्स में से एक हैं। उन्हें लाइव एंकरिंग में दक्षता हासिल है। वह उन गिने-चुने एंकर्स में से हैं जो राजनीति, खेल, व्यापार सभी तरह की खबरों को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश करते हैं।
सईद बेहद शालीनता, सौम्यता और गंभीरता के साथ खबरों को प्रस्तुत करते हैं। टीवी खबरों में सईद को उनकी खूबसूरत आवाज से भी खूब पहचान मिली है। खबरों की संवेदनशीलता को लेकर सईद की गंभीरता दर्शकों को खबर से जोड़ती है। वहीं एक जुझारू पत्रकार के तौर पर भी इनकी पहचान है।
सईद अंसारी को देशभर की कई संस्थाओं ने प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए हैं। ENBA का सर्वश्रेष्ठ एंकर अवॉर्ड, BCS रत्न बेस्ट एंकर अवॉर्ड, नारद पुरस्कार जैसे तमाम अवॉर्ड मिल चुके हैं। सईद ने लगातार 18 घंटे बिना ब्रेक के लाइव एंकरिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।