डॉ रहीस सिंह

डॉ रहीस सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार हैं। वे समकालीन भारत की वैचारिक और बौद्धिक दुनिया में एक सशक्त हस्ताक्षर के रूप में पहचाने जाते हैं। विदेशी मामले, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और इतिहास जैसे विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है और इन क्षेत्रों में उनकी लगभग चौबीस पुस्तकें पाठकों के बीच व्यापक रूप से पढ़ी जाती हैं।

डॉ सिंह की लेखनी की विशेषता यह है कि वे जटिल से जटिल विषय को भी सहज और सरल भाषा में प्रस्तुत कर देते हैं। समसामयिक घटनाओं पर उनका विश्लेषण तर्कसंगत होता है और तथ्यों के साथ संतुलित दृष्टि प्रदान करता है। उनकी सोच और दृष्टिकोण सदैव भारत के राष्ट्रीय हितों पर केंद्रित रहते हैं। यही कारण है कि उनकी राय और विश्लेषण नीति निर्धारकों से लेकर सामान्य पाठक तक के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

वे एक वरिष्ठ स्तंभकार के रूप में विभिन्न मंचों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं। उनके स्तंभ विचारोंत्तेजक होते हैं और पाठक को सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही वे एक प्रभावशाली और प्रेरक वक्ता भी हैं। उनके व्याख्यानों में विषय की गंभीरता के साथ स्पष्टता और आत्मविश्वास दिखाई देता है।

डॉ रहीस सिंह का व्यक्तित्व बौद्धिक गंभीरता और राष्ट्रीय चेतना का संतुलित संगम है। उनके विचार और लेखन समकालीन भारत की वैचारिक दिशा को मजबूती प्रदान करते हैं। हाल ही में आई उनकी पुस्तक ‘केकई के राम’ काफी लोकप्रिय हो रही है।

Scroll to Top