2022 संस्करण

बुंदेलखंड लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण 14 से 16 अक्टूबर 2022 तक झांसी में आयोजित किया गया।

फेस्टिवल के दौरान Hall Athai और Hall MDA में एक साथ कई सत्र आयोजित हुए, जिनमें बुंदेली भाषा का मीडिया और सिनेमा में स्थान, लोक परंपराएं, जेंडर मुद्दे, लोक संस्कृति, दलित साहित्य और डिजिटल पत्रकारिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस आयोजन में श्यौराज सिंह बेचैन, चिराग जैन, गिरीश पंकज और तेजी ग्रोवर सहित कई साहित्यकारों, क्षेत्रीय लेखकों, कलाकारों और पत्रकारों ने भाग लिया।

सांस्कृतिक संध्याओं में कविता पाठ, लोक प्रस्तुतियां और टीम TMP द्वारा अमृता प्रीतम पर आधारित नाटक ‘एक है अमृता’ का मंचन भी किया गया।

फेस्टिवल में झांसी स्मार्ट सिटी पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, वहीं स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी की भूमिका, शिक्षा और मीडिया नैतिकता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

समापन दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया व्यक्तित्व सईद अंसारी ने पत्रकारिता, तार्किक सोच और युवाओं की भागीदारी पर विशेष वक्तव्य दिया। उन्होंने निष्पक्ष रिपोर्टिंग, सही सवाल पूछने की समझ और लेखन कौशल विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। इस सत्र में आई चौक के संपादक धीरेंद्र राय भी उपस्थित रहे।

Scroll to Top